Wednesday, October 21st, 2026

  ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फेम फ्रीडा पिंटो ने शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीर

 मुंबई 
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फेम अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने खुशखबरी दी है। उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फ्रीडा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ उनके मंगेतर कोरी ट्रैन हैं। कपल मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है।

बेबी बंप के साथ तस्वीरें
फ्रीडा बेपी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। दूसरी तस्वीर में फ्रीडा और कोरी एक दूसरी की ओर देख रहे हैं। अभिनेत्री ने इस दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बेबी ट्रैन आने वाला है।‘ इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया।
 
फ्रीडा और कोरी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद नवंबर 2019 में सगाई की। फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- अब सब कुछ सेंसिबल लग रहा है। जिंदगी, ये दुनिया, वह आंसू और कोशिशें, सभी समझ आने लगा है। बुद्धिमान लवर्स ने प्यार के बारे में जो कुछ भी कहा था वो सब समझ आने लगा है। अब मैं सेंसिबल हो चुकी हूं। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो जो मेरी जिंदगी में आए हो और तुम यही हों। मैं प्रयास करूंगी कि तुम यही रहो। तुम्हें बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे मंगेतर।‘ बता दें कि कोरी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सगाई की थी। 

 

#फ्रीडा पिंटो

Source : Agency

पाठको की राय